सीएम भगवंत मान को क्यों नहीं मिली पेरिस ओलंपिक में जाने की मंजूरी, केंद्र सरकार ने बताई ये वजह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/3 अगस्त: केंद्र सरकार ने पंजाब के मुखयमंत्री भगवंत मान को पेरिस जाने की अनुमति नहीं दी। सीएम मान आज पेरिस के लिए उड़ान भरने वाले थे, लेकिन केंद्र की तरफ से उन्हें इसकी मंजूरी नहीं दी गई। विदेश मंत्रालय ने मान के पेरिस जाने के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया। खबर के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से अनुमति देने से मना किया गया है। मुखयमंत्री कार्यालय को शुक्रवार देर शाम यात्रा की अनुमति नहीं मिलने की सूचना मिली। सीएम मान को ओलंपिक में भाग लेने वाली हॉकी टीम के जोश को बढ़ाने के लिए पेरिस जाना था।
सुरक्षा कारणों की वजह से नहीं दी मंजूरी
बताया जा रहा है कि सीएम मान को सुरक्षा कारणों की वजह से पेरिस जाने के लिए मंजूरी नहीं मिली है। क्योंकि सीएम के पार्स ं+ सिक्योरिटी है और पेरिस में ओलंपिक के कारण काफी भीड़-भाड़ है। जिस वजह से सीएम को तुरंत सुरक्षा मुहैया करवाना संभव नहीं था। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा कर ऐतिहासिक जीत हासिल की। 1972 के बाद पहली बार ओलंपिक खेलों में भारत ने हॉकी ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम से पदक की उंमीद है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 41 साल बाद हॉकी में कांस्य पदक जीता था।
पेरिस पदक तालिका में 48वें नंबर पर भारत
पेरिस ओलंपिक में भारत पदक तालिका में 48वें नंबर पर है। भारत ने अब तक तीन पदक अपने नाम किए हैं। भारत को तीनों ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में मिले हैं। मनु भाकर ने भारत के लिए अब तक दो कांस्य पदक जीते हैं। इसके अलावा स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। पदक तालिका में पहले स्थान पर चीन है, जिसने कुल 31 पदक जीता है। इसमें 13 गोल्ड, 9 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं, 36 मेडल के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर हैं. तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (22 मेडल) है। पेरिस ओलंपिक के आठवें दिन शनिवार को सबकी निगाहें मनु भाकर पर टिकी रहेंगी। मनु 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। इस बार भी उनके पदक जीतने की उंमीद है। मनु दो पदक जीत चुकी हैं और इस बार उनकी नजर पदक की हैट्रिक पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए वह निशाना लगाने उतरेंगी।
————–

मंडी मजदूरों को राहत: पंजाब सरकार ने मंडी मजदूरी दरों में 10% की बढ़ोतरी की • संशोधित दरें श्रमिकों और उनके परिवारों को राहत प्रदान करेंगी और उचित श्रम प्रथाओं को बढ़ावा देंगी: हरचंद सिंह बरसट

पंजाब पुलिस द्वारा अनाधिकृत कैंप लगाकर निजी डेटा एकत्र करने संबंधी आरोपों की जांच शुरू सभी जिलों में पूछताछ टीमें गठित कानून अनुसार की जाएगी जांच नागरिकों को अनाधिकृत व्यक्तियों से अपना निजी डेटा साझा न करने की अपील नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी सुविधा केंद्रों का उपयोग करने की अपील की

उभरते खिलाड़ियों के ओलंपिक सपनों को साकार करने के लिए ग्रामीण खेल मैदान पंजाब सरकार राज्य भर में 13,000 अत्याधुनिक खेल मैदानों का निर्माण करेगी पहले चरण में 3,000 से अधिक मैदान तैयार होंगे: तरुणप्रीत सिंह सोंड

सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का सख्ती से हो क्रियान्वयन- उपायुक्त कहा कि – स्कूल बसों में बच्चों को ओवरलोड नहीं बैठाया जाना चाहिए ओवरलोड स्कूल बसों / ऑटो का निरीक्षण किया जाना चाहिए। पुलिस ने जुलाई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 23 लाख रुपये का जुर्माना वसूला