watch-tv

मनुष्य कभी भी सुखी नहीं हो सकता अन्याय, अनीति से कमाए धन से : साध्वी पुनीतयशा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जैन समाज की प्रमुख संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी इस समागम में रहे मौजूद

लुधियाना 30 जुलाई। महानगर के पुराना बाजार स्थित श्री आत्म वल्लभ जैन उपाश्रय में आध्यात्मिक चातुर्मास के अंतर्गत वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी चन्द्रयशा महाराज, प्रवचनदक्षा साध्वी पुनीतयशा महाराज ने प्रवचन से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया।
इस दौरान भगवान महावीर की वाणी का प्रसार करते हुए साध्वी पुनीतयशा ने कहा कि धर्म से सुख मिलता है, धन से नहीं। धन से मित्र खरीदे जा सकते हैं, मित्रता नहीं। गरीब हो या अमीर, रोटी अनाज की ही खाता है। अन्याय का धन कमाने में एक बार तो वो सुख दे जाएगा, लेकिन अंत तो दुखमय ही होगा। अन्याय और अनीति के धन से मनुष्य सुखी नहीं हो सकता है।
उन्होंने समझाया कि जो संतोष को प्राप्त करता है, वह जीवन में हमेशा सुखी रहता है। इस मौके पर बिआसने के लाभार्थी जमीत राय सरदारी लाल निर्मल जैन, राजेश जैन मिंटू, दिनेश जैन दुग्गड़ मेघा गारमेंट्स परिवार थे। इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा के कार्यकारी अध्यक्ष गुलशन जैन गिरनार, श्री आत्मानंद जैन महासभा के प्रधान नरेन्द्र जैन बब्ब, महामंत्री नवनीत जैन नाहर, महासमिति के प्रधान मुकेश जैन आर्मी, मंत्री वीरभूषण जैन, संजीव जैन बबला, अरुण केसरिया, निर्मल जैन, अशोक जैन की विशेष उपस्थिति रही।
———

Leave a Comment