watch-tv

सावन महीने में रुद्राभिषेक करने से सभी पापों से मिलती है मुक्ति:- बिट्टू गुम्बर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 30 July :  सबसे प्राचीन मंदिर संगला शिवाला में महंत नारायण दास पूरी जी की अध्यक्षता में पूरी विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया गया।इस रूद्राभिषेक के साथ साथ भगवान भोलेनाथ की भजन संकीर्तन का भी आयोजन किया गया।इसके साथ साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।इस दौरान बिट्टू गुम्बर ने बताया कि भगवान भोलेनाथ जी का सबसे प्रिये महीना सावन है। इस महीने में प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ जी पूजा अर्चना करने से सभी पापो से मुक्ति मिलती है।इसके साथ सावन मास में भगवान भोलेनाथ जी की भक्ति और जलाभिषेक करने से भोलेनाथ जी की अपार कृपा मिलती है।इसी तरह जो जीव श्रावण माह में सोमवार के व्रत करता है।उसे सोलह सोमवार व्रत के बराबर का फल मिलता है।इस मौके पूजन करवाते हुए महंत नारायण दास पूरी,राजेश जैन बॉबी,अनिल सोनी,अशोक गुप्ता,सुकेश गुप्ता जोनी,दीपक अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment