पंजाब/यूटर्न/28 जुलाई: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब गुलाब चंद कटारिया को बनवारी लाल पुरोहित की जगह पर पंजाब के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया इससे पहले असम के राज्यपाल के तौर पर काम कर रहे थे। कुछ महीनों पहले ही बनवारी लाल पुरोहित अपना इस्तीफा दे दिया था, जिसे अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वीकार कर लिया है। बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच कई मुद्दों को लेकर टकराव था, जिसके कारण बनवारी लाल पुरोहित ने फरवरी 2024 को अपने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में उन्होंने राज्य के सीमावर्ती इलाकों का दौरा शुरू किया। इसे देख ऐसा लग रहा था कि वह फिर से समानांतर सरकार चला रहे हैं। लेकिन अंदाजा गलत साबित हुआ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका इस्तीफा स्वीकार लिया है। अब उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का नए राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा कटारिया ञ्ज चंडीगढ़ के प्रशासक भी होंगे।
पंजाब के नए राज्यपाल
गुलाब चंद कटारिया राजस्थान के उदयपुर से ताल्लुक रखते थे। असम के राज्यपाल नियुक्त होने से पहले गुलाब चंद कटारिया कई सरकारों में मंत्री भी रह चुके है। कटारिया के साथ-साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने 6 और नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं और 3 को ट्रांसफर किया है। इसमें भाजपा नेता हरिभाऊ बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल होंगे। प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल, रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि के कैलाशनाथन पुंडुचेरी के नए उपराज्यपाल होंगे।
—————
