watch-tv

युवाओं में सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग भी एंजायटी और डिप्रेशन का कारण बनता है- डॉक्टर रुपेश चौधरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

लुधियाना 20 July :  नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन एवं नीमा वूमेन फोरम ने  न्यूरो सेंटर के सहयोग से एंजायटी एवं डिप्रेशन पर एक सी एम ई का आयोजन किया, जिसमें लुधियाना के मशहूर मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुपेश चौधरी मुख्य वक्ता थे। नीमा के प्रधान डॉक्टर राजेश थापर, सचिव डॉक्टर नीरज अग्रवाल, संरक्षक डॉक्टर सत्येंद्र कक्कड़ तथा कोषाध्यक्ष डॉक्टर आरके गर्ग के अनुसार आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में प्रायः सभी व्यक्ति किसी न किसी वजह से एंजायटी तथा डिप्रेशन के शिकार हैं। हम देखते हैं कि इस वजह से समाज में कुछ अनहोनी घटनाएं भी होती रहती हैं। इस प्रकार साइकैटरिस्ट डॉक्टरों तथा फैमिली फिजिशियन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।मुख्य वक्ता डॉक्टर रुपेश चौधरी ने बताया कि चिंता और अवसाद मूड विकारों के प्रकार हैं। चिंता और अवसाद व्यक्ति में घबराहट और भय की भावनाएँ पैदा करते है। हालाँकि दोनों स्थितियाँ अलग-अलग हैं लेकिन आप एक ही समय में दोनों का अनुभव भी कर सकते हैं। उत्तेजना और बेचैनी अवसाद और चिंता दोनों के लक्षण हो सकते हैं। तनाव, शारीरिक या यौन शोषण, वित्तीय समस्याएं, चिकित्सा समस्याएं चिंता और अवसाद के प्रमुख कारण हैं। नीमा वूमेन फोर्म की अध्यक्षा डॉक्टर उषा किरण थापर तथा उपाध्यक्षा डॉक्टर बबीता अग्रवाल, डॉ जसवंत कौर, डॉक्टर रमनदीप कौर, डॉ कृतिका खुल्लर ने बताया कि आजकल लोगों के सोशल मीडिया पर 5000 फ्रेंड होते हैं लेकिन घरवालों से उनकी जमती नहीं ।

डॉक्टर थापर तथा डॉक्टर अग्रवाल ने सामान्य जनता को मशविरा दिया है कि परिवार वालों से मिल – जुल कर बैठो उनके दिल की सुनो अपने दिल की सुनाओ फिर देखो कैसे होती है एंगजायटी और डिप्रेशन की ऐसी की तैसी। नीमा वूमेन फोरम ने विशेष अतिथि डॉक्टर संदीप कुमार को सम्मानित किया।इस अवसर पर नीमा की रायकोट ब्रांच का नीमा की लुधियाना ब्रांच में मर्जर किया गया। डॉक्टर चमकौर सिंह को उप प्रधान तथा डॉक्टर रमणीक को सहसचिव नियुक्त किया गया। डॉक्टर रमनदीप और डॉक्टर रशपाल दो नए सदस्य एनरोल किये गये।इस अवसर पर डॉक्टर कुलदीप राणा, डॉक्टर रमन देवगन, डॉक्टर सतविंदर बस्सी, डॉक्टर सोमेश्वर, डॉक्टर हर्ष, डॉक्टर भारत वर्मा, डॉ नितिन, डॉक्टर अंकुश बब्बर, डॉक्टर सुखविंदर सिंह, डॉक्टर आशीष धवन, डॉक्टर सुनील चौहान, रायकोट से डॉक्टर दुर्गेश, डॉ नरेश गोयल तथा डॉक्टर मोहम्मद आफताब विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Leave a Comment