लुधियाना 19 July : पिछले कई वर्षों से सिविल अस्पताल में डाक्टरों और स्टाफ की कमी चली आ रही है। जिसके संबंध में सोमवार को सिविल अस्पताल में कांग्रेसी वर्करों के द्वारा भूख हड़ताल शुरू की गई थी। भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील कपूर (लक्की) ने कहा कि लुधियाना में केवल एक ही सरकारी अस्पताल है। जिसमें हर सयम डाक्टरों की कमी रहती है। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते है पर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी और ओपीडी में डाक्टर और स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को बहुत परेशाली झेलनी पडती और कही बार तो मरीजों को बिना इलाज के ही घर लौटना पडता है। लक्की ने कहा कि सिविल अस्पताल के कर्मचारियों ने कई बार पंजाब सरकार को अपनी परेशानी के बारे में अवगत करवाया है पर इस गंभीर समस्या का कोई समाधान नहीं निकल रहा। जिस कारण उन्होंने भूख हड़ताल का धरना लगाया। वीरवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरिंद्र कुमार डाबर भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रसी वर्ककों का हाल जानने के लिए आए। वीरवार को भूख हड़ताल को पूरे चार दिन हो गए। इस मौके पर कांग्रेस के लुधियाना सेंट्रल के उपाध्यक्ष रवि मल्होत्रा, टीटू नागपाल, देस राज राज्यस्थनी, त्रिभुवन थापर, राजेश कुमार (लक्की), सर्बजीत सरहाली, चंद्र हंस, पवन कुमार (बाऊ), रोहित सनन, रिनका, जोगिंदरपाल मक्क्ड, गुरजीत विर्क, प्रिंस कपूर, गुरजालीलाल वर्मा और साहिल कुमार आदी उपस्थित थे।
कांग्रेसी वर्करों की पांचवे दिन भी भूख हड़ताल जारी,मामला लुधियाना सिविल हॉस्पिटल का

Janhetaishi
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
Только сегодня: купить диплом с гарантией подлинности
Palmira Nanda
Только сегодня: купить диплом с гарантией подлинности
Palmira Nanda



