Listen to this article
लुधियाना/यूटर्न/18 जुलाई। महानगर के राजगुरु नगर इलाके स्थित ईश्मीत संगीत अकादमी में बीते दिनों डांस मुकाबले हुए थे। इस आयोजन को डांस फीवर नाम दिया गया था। इस दौरान सोलो डांस के मुकाबले में महानगर के बीसीएम आर्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर के नौ साल के होनहार स्टूडेंट समय जिंदल ने बाजी मारी थी। अब स्कूल की प्रिंसिपल मिसेज अनुजा कौशल ने संगीत के क्षेत्र में पहचान बना रहे इस स्टूडेंट को विशेष तौर पर सम्मानित कर लिटिल डांस मास्टर की हौंसला आफजाई की।
———-
 
								 
				 
											




