व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को लेकर पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल का डेलीगेशन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सीएम से समय मांगा पत्र लिखकर मीटिंग के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने

लुधियाना 18 जुलाई। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल का एक डेलीगेशन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिलेगा। ताकि पंजाब के व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं के बारे में उनको जानकारी देकर हल करा सके।

इस बारे में व्यापार मंडल के प्रांतीय महासचिव सुनील मेहरा और महामंत्री आयुष अग्रवाल ने सीएम मान को पत्र लिखा है। जिसमें संगठन के डेलीगेशन से मीटिंग का समय देने का आग्रह किया गया है। उन्होंने लिखे पत्र में सीएम को अवगत कराया कि व्यापार मंडल पंजाब में सबसे पुराना व्यापारियों का संगठन है। जो राज्य के व्यापारियों और केंद्र व राज्य सरकार के बीच पुल का काम करता है। ताकि व्यापारियों की समस्याओं के बारे सरकारों को सही जानकारी मिल सके। साथ ही व्यापारियों के हक में नीतियां बनाने में भी मदद मिल सके।

संगठन के पदाधिकारियों ने इस पत्र के जरिए मुख्यमंत्री को पंजाब में व्यापार जगत की मौजूद स्थिति से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लुधियाना, अमृतसर और जालंधर सूबे के तीन बड़े व्यापारिक केंद्र हैं। जहां व्यापारी कई प्रमुख समस्याओं से जूझ रहे हैं। लिहाजा उनकी समस्याएं पहल के आधार पर हल हो जाएं तो पंजाब की आर्थिक-खुशहाली में बड़ी मदद मिल सकती है।

डेलीगेशन में रहेंगे ये पदाधिकारी : सीएम को भेजे पत्र में बताया गया कि उनसे मिलने वाले डेलीगेशन में व्यापार मंडल के 11 पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इनमें संगठन के प्रांतीय महासचिव सुनील मेहरा, प्रांतीय सचिव अरविंदर मक्कड़, चेयरमैन पवन लहर, वाइस चेयरमैन बुआ सिंह, प्रेसिडेंट प्रवीण गोयल, वाइस प्रेसिडेंट गुरचरण सिंह, जनरल सेक्रेटरी आयुष अग्रवाल, प्रवीण शर्मा व अश्वनी महाजन, सेक्रेटरी बलजीत सिंह, अरविंद जैन प्रेसिडेंट लुधियाना नॉर्थ होंगे।

———–

शहरी स्थानीय निकाय स्वच्छता अभियान, पेयजल आपूर्ति और संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन सुनिश्चित करेंगे: डॉ. रवजोत सिंह * बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों में आज से दस दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू * संपत्तियों, सार्वजनिक परिसंपत्तियों या घरों, दुकानों सहित निजी संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा। * राहत एवं पुनर्बहाली प्रयासों के समन्वय के लिए आयुक्तों या कार्यकारी अधिकारियों की सहायता के लिए प्रत्येक शहर में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया।

बाढ़ क्षति आकलन और राहत कार्यों में सहायता के लिए नोडल अध्यक्ष और सदस्य नियुक्त: हरदीप सिंह मुंडियन पुनर्वास और आवश्यक सहायता के लिए 2303 बाढ़ प्रभावित गांवों की पहचान की गई राजस्व मंत्री ने डीसी और एसडीएम को नोडल प्रतिनिधियों को पूर्ण सहयोग देने का निर्देश दिया