आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान व्यकित ने फंदा लगा कर दी जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/17 जुलाई: आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशन होकर फाजिल्का जिले के गांव घटियां वाली बोदला निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक इकबाल सिंह पुत्र आत्मा सिंह के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह गत सुबह 8 बजे से घर से लापता था। जिसके बाद से उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद करीब एक बजे उसका शव पेट पर लिए गए खेत में जामुन के पेड़ से लटका मिला। इकबाल सिंह के भाई कृपाल सिंह ने बताया कि मृतक इकबाल सिंह की दो शादियां हुई थीं। पहली शादी वर्ष 2013 में और इसके बाद में दूसरी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। दूसरी शादी करने के बाद भी उनका घर नहीं बस सका। जिसके चलते भी वह अक्सर परेशान रहता था। इसके अलावा परिवार की कड़ी मेहनत के बावजूद पिछले कई सालों से फसल अच्छी नहीं हो रही थी। जिसके चलते इकबाल सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर काफी कर्ज हो गया था, जिसे वे चुका नहीं पा रहे थे। उन्होंने बताया कि उन पर आढ़तियों का करीब 8 लाख रुपए का कर्ज था। इसी परेशानी के कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
————-

किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, शहद को भी भावांतर भरपाई योजना में किया जाएगा शामिल रामनगर स्थित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र में की जाएगी शहद बिक्री की व्यवस्था, 20 करोड़ रुपये की लागत से गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला होगी स्थापित रामनगर संस्थान को राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाया जाएगा, वहां मधुमक्खी पालन से संबंधित उन्नत एवं वैज्ञानिक अनुसंधान किए जा सकेंगे – नायब सिंह सैनी