सुखविंदर कोटली विधानसभा की स्थाई समिति के सदस्य बने

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/17 जुलाई: जालंधर के कस्बा आदमपुर से कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली को पंजाब विधानसभा की दो स्थायी समितियों का सदस्य चुना गया है। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब पंचायती राज और पंजाब समाज कल्याण समिति (पंजाब विधानसभा) के सदस्य के रूप में चुना गया है। विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा कि वह आभारी हैं कि स्पीकर ने उन्हें पंजाब पंचायती राज और पंजाब समाज कल्याण कल्याण समिति (पंजाब विधानसभा) का सदस्य नियुक्त किया है। वह पहले की तरह समिति के समक्ष जनहित के मुद्दे उठाएंगे। विधायक सुखविंदर सिंह कोटली कांग्रेस से पहले बहुजन समाज पार्टी के साथ थे। उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की तो उन्हें आदमपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया था और वह उक्त चुनाव भी जीते। सुखविंदर कोटली ने 1984 में राजनीति में अपना कदम रखा, हालांकि उनका संबंध एक राजनीतिक परिवार से ही है। उनके नाना दौलत राम ने जालंधर नॉर्थ से और मामा फकीरचंद ने नकोदर से चुनाव लड़ा था। सुखविंदर कोटली के पिता बसपा के संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम के भी करीबी थे। सुखविंदर कोटली ने खुद 3 से ज्यादा दशक तक बसपा में काम किया और प्रदेश के महासचिव भी रहे।
————–

पंजाब पुलिस स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार, वरिष्ठ अधिकारी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे सभी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला पुलिस टीमों ने लगातार दूसरे दिन भी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी जारी रखी युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 166वें दिन 4.8 किलोग्राम हेरोइन और 4.9 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ 84 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब के चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा पंजाब के 15 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया