watch-tv

जाखड़ की अगुवाई में 12 जुलाई को लुधियाना में होनी है भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बीजेपी हाईकमान की ओर से वरिष्ठ नेता भूपेश यादव भी शिरकत करेंगे बैठक में

लुधियाना 10 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ 12 जुलाई को महानगर में होंगे। दरअसल उनकी अगुवाई में पहली बार पार्टी की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक उस दिन महानगर में होनी है। जिसमें पार्टी हाईकमान की ओर से वरिष्ठ नेता भूपेश यादव भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में पार्टी द्वारा आगे आने वाले विधानसभा उप-चुनावों से लेकर से संगठनात्मक मुद्दों पर भी रणनीतिक-चर्चा होगी। लिहाजा मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को कोई सीट नहीं मिली। हालांकि यह चुनाव भाजपा को ऑक्सीजन देने का काम कर गया। दरअसल इसी चुनाव के जरिए भाजपा वोट-प्रतिशत के मामले में राज्य की तीसरी बड़ी पार्टी बन गई। पार्टी का वोट शेयर करीब 19 फीसदी रहा है।

संगठनात्मक मजबूती पर जोर : लोकसभा चुनाव के बाद अब भाजपा संगठनात्मक ढांचा भी मजबूत करने पर जोर दे रही है। वैसे तो सभी राज्यों के संगठन में बदलाव किया जा रहा है। खासकर पंजाब पर फोकस करते हुए गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को पंजाब प्रभारी लगाया गया है। जबकि डॉ. नरिंदर सिंह को सह प्रभारी बनाए गए। दोनों एक तरह से पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर तालमेल बिठाते हुए काम करेंगे।

———–

 

Leave a Comment