watch-tv

चोरों ने घर से चुराई बुलेट बाइक, पीछा किया तो युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 10 जुलाई। सिधवां बेट इलाके में घर में घुसकर दो चोरों ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ली। बुलेट की आवाज सुनकर घर में रहता युवक अपने भाई के साथ चोरों का पीछा करने लगा। आगे जाकर बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस कारण युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। परिवार वालों ने उसे अस्पताल दाखिल कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सिधवां बेट के सुखविंदर सिंह (38) के रुप में हुई है। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। थाना सिधवां बेट की पुलिस ने अंग्रेज सिंह के बयानों पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए अंग्रेज सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले विदेश गए एक पड़ोसी ने अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक उनके घर पर छोड़ दी थी। देर रात करीब 3:45 बजे दो बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुसे।

आवाज सुनकर उठ गए परिवार वाले
अंग्रेज सिंह अनुसार बदमाशों ने बु्लेट चोरी कर स्टार्ट किया। जिसकी आवाज सुनकर उनके पिता जाग गए और अपने बेटों को इसकी जानकारी दी। सुखविंदर सिंह और अंग्रेज सिंह ने तुरंत बाइक पर चोरों का पीछा किया। पीछा करने पर वे सिधवां बेट हंबड़ा रोड की तरफ भाग गए। अंग्रेज सिंह ने बताया कि चोर धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने बताया कि जब वह उनके करीब पहुंचे तो उन्होंने अपने हथियारों से उन पर हमला करने की कोशिश की। अंग्रेज ने बताया कि जब वह बदमाशों को पकड़ने के लिए नजदीक पहुंचे तो एक बदमाश ने धारदार हथियार से सुखविंदर के सिर पर वार कर दिया। जिससे दोनों बाइक से नीचे गिर गए। सुखविंदर बेहोश हो गए। इसके बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।

Leave a Comment