watch-tv

खन्ना के दोराहा इलाके में दो नाबालिग लड़कियों से होटल में दुष्कर्म के मामले, एक आरोपी किया काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

एक आरोपी ने लड़की को कोचिंग में लड़की से दोस्ती कर ली तो दूसरे आरोपी ने नौकरी का झांसा दिया था

खन्ना 9 जुलाई। दोराहा इलाके में दो मामलों में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म किया गया। दोनों ही मामलों में थाना दोराहा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई। एक आरोपी काबू कर लिया गया, जबकि दूसरा फरार है।

जानकारी के मुताबिक पहले मामले में दोराहा थाना पुलिस ने दुपिंदर सिंह इंद्र निवासी धमोट कलां के खिलाफ केस दर्ज किया। दोराहा की नाबालिग लड़की इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स करने लगी थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात दुपिंदर सिंह से हुई थी। एक दिन वह दोराहा बाजार में गई, तभी वहां आरोपी उसे अपनी बातों में फंसा साहनेवाल के एक होटल में ले गया। होटल के कमरे में जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी काबू कर लिया गया।

जबकि दूसरे मामले में 17 साल की लड़की को अच्छे काम पर लगवाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। आरोपी कपिल कुमार पहले पीड़िता के साथ ही काम करता था। कपिल कुमार निवासी साहनेवाल ने पीड़िता को अच्छे काम पर लगवाने का झांसा दिया। काम दिलाने के नाम पर पीड़िता को दोराहा के एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

————

Leave a Comment