टीचरों से दुखी होकर प्रिसीपल ने की आत्महत्या,5 के खिलाफ मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/4 जुलाई: साथी टीचरों से प्रिसीपल इस कदर परेशान हो गया कि उसने आत्महत्या कर ली। यह घटना संगरूर की है। वह संगरूर के गांव बखोरा कलां में तैनात प्रिंसिपल धर्मवीर थे। आरोप है कि उसे काफी समय से परेशान किया जा रहा था। उधर, पुलिस ने इस मामले में डीटीएफ के जिला प्रधान समेत पांच अध्यापकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित अध्यापकों में हरभगवान सिंह, मेघराज सिंह, सतवंत सिंह, विनोद कुमार और डीटीएफ प्रधान बलबीर सिंह शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ थाना मूनक में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पत्नी ने बताया कि उनकी शादी 20 साल पहले हुई थी। वह खुद एक निजी स्कूल में अध्यापिका है। बुधवार सुबह जब उसका पति उसे स्कूल छोडक़र चला गया और खुद स्कूल नहीं पहुंचा तो उसे पता चला कि उसने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया है। उसे गंभीर हालत में टोहाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद वह वहां पहुंची। इस दौरान अस्पताल में पति ने बताया कि मार्च 2024 से स्कूल में तैनात अध्यापक हर भगवान सिंह, मेघराज सिंह, सतवंत सिंह, विनोद कुमार और डीटीएफ प्रधान बलबीर सिंह उसे परेशान कर रहे थे। विभिन्न संगठनों को बुलाकर उसे अपमानित किया गया। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। वही पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफतारी की पुष्टि नही की,बल्कि पुलिस का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है।
—————