वीएसएस ने निगम जोन-ए बाहर लगाया धरना, सैनिटेशन इंस्पेक्टर और आयुर्वेदिक डॉक्टर के खिलाफ दी शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 4 जुलाई। वाल्मिकी सेवक संघ (वी.एस.एस) ने नगर निगम जोन-ए के बाहर प्रदर्शन किया। जिसके बाद उनके साथ एडीसी परमजीत सिंह खैरा ने मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने निगम के सैनिटेशन इंस्पेक्टर और आयुर्वेदिक डॉक्टर के खिलाफ एडीसी के जरिए डीसी कम नगर निगम कमिश्नर साक्षी साहनी को शिकायत पत्र सौंपा है। जिसमें उनकी और से सैनिटेशन इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह हैप्पी, आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. विपुल मल्होत्रा पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में वी.एस.एस. के प्रधान विक्की सहोता ने कहा कि उनकी और से पहले निगम कमीशनर संदीप ऋषि को लिखित शिकायत पत्र नवंबर 2023 में दिया था। लेकिन सफ़ाई सेवक कमलेश की अभी तक न तो सेवा पत्रिका दरुस्त की है और न ही आरोपियों के विरुध कोई विभागीय व क़ानूनी कार्रवाई की है। विक्की सहोता ने कहा कि उन्होंने मांग की है कि जिन कर्मचारियों ने 14-9-2014 के स्टेप अप फंड के घोटाला किया उन से  रिकवरी कर व सस्पेंशन रहते हुए उनके वेतन द्वारा रिकवरी की जाए। खैरा ने 48 घंटे का समय लिखत रूप में दिया है। इस दौरान विक्की मुंडिया, पिंटू भामिया, जॉनी मुंडिया, बीटू बिरला, अमित कुमार, रणबीर काँगड़ा, यश सहोता, रवि काठा उपस्थित थे।

किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, शहद को भी भावांतर भरपाई योजना में किया जाएगा शामिल रामनगर स्थित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र में की जाएगी शहद बिक्री की व्यवस्था, 20 करोड़ रुपये की लागत से गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला होगी स्थापित रामनगर संस्थान को राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाया जाएगा, वहां मधुमक्खी पालन से संबंधित उन्नत एवं वैज्ञानिक अनुसंधान किए जा सकेंगे – नायब सिंह सैनी