पंजाब/यूटर्न/3जुलाई: होशियारपुर के हलका दसूहा में हुई एक सनसनीखेज घटना में घर के मालिक ब्यास उेरे पर गये हुए थे,लेकिन पीछे वह अपने बेटे को छोड गये थे,जिसका शव आज गली सडी अवस्था में पुलिस ने बरामद किया। युवक की मौत हुई है,इसके बारे में तब पता चला जब पडौसियों ने घर से बदबु आती देखी तो तुंरत जाकर देखा कि अंदर तो युवक का शव पडा है,जिसके बाद उसके परिजनों को व पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संचित बांसल के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा युवक को डिप्रेशन का शिकार बताया जा रहा है। उसके बावजूद वह उसे अकेला घर छोड गये। जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयानों में अर्जन कालोनी निवासी युवक की मां तृप्ता बंसल ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने पति और अपने बेटे सचित सिंह उर्फ सांचू के साथ व्यास डेरे गए हुए थे। सांचू व्यास डेरे में कुछ दिन रहने के बाद अकेला घर वापस आ गया। हम उसे कुछ दिनों तक फोन करते रहे, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने बताया कि सांचू डिप्रेशन में था। पड़ोसियों ने उसे और उसके पति को फोन किया और बताया कि आपके घर से बहुत दुर्गंध आ रही है। जब वह घर वापस लौटे तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया। कमरे का नजारा देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। बेटे का शव बेड़ पर पड़ा हुआ था। शव से दुर्गंध आ रही थी। मौत का कारण डिप्रेशन की बहुत अधिक गोलियां लेना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक की मां का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
————–
