watch-tv

शीतल अंगुराल का साथ क्यों छोड़ रहे सुशील रिंकू के करीबी ?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शीतल अंगुराल का साथ क्यों छोड़ रहे सुशील रिंकू के करीबी ? पूर्व पार्षद के साथ अब पूर्व डिप्टी मेयर भी ” आप ” में शामिल

अभिषेक मोदी

जालंधर 03 जुलाई :  जालंधर वेस्ट उप -चुनाव के दौरान पार्टियों में दलबदली का दौर जारी है पर देखा जाए तो जैसे – जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं। सोचने वाली बात तो यह है की यह पार्टी को छोड़ रहे हैं की भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल का साथ देने से पीछे हट रहें है। जी हां जैसे की आपको मालूम है पिछले कुछ बीते दिनों में कई भाजपा नेता ने पार्टी को अलविदा बोल दिया है और ” आम आदमी पार्टी ” का दामन थाम लिया है। जिसमें से पूर्व पार्षद हरजिंदर सिंह लड्डा , जी हां लड्डा पार्षद रह चुके हैं और पूर्व सांसद मैंबर और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार रिंकू के बेहद करीबी है। कुछ दिन पहले लड्डा ने भाजपा को छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है और एक और बड़ी बात बता दें की 2 पूर्व डिप्टी मेयरो ने भी भाजपा को अलविदा बोल दिया है और आम आदमी पार्टी पार्टी का दामन थाम लिया है। जिनमे तों कुछ पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को तो खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल किया है। अब देखा जा रहा है की भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल की वेस्ट हल्के में पकड़ दिन भर दिन ढीली होती जा रही है और ” आप ” प्रत्याशी मोहिंदर भगत की पकड़ मजबूर होती हुई भी नज़र आ रही है और जीत भी पक्की होती नज़र आ रही है।

Leave a Comment