पंजाब/यूटर्न/2जुलाई: 4 साल पहले विवाहित महिला को दहेज के लिये पति ने मारा तो महिला ने आत्महत्या कर ली। पति उससे डेढ लाख रूपए मायके के घर से लाने की मांग कर रहा था। मृतका की पहचान 32 वर्षीय रविंदर कौर के तौर पर हुई है। चरनजीत सिंह की बयान के अनुसार उसकी बहन रविंदर कौर की की शादी गुरिंदर सिंह के साथ 4 साल पहले हुई थी। रविंदर का पति इन दिनों विदेश जाना चाहता था। जिसके लिए वह डेढ़ लाख रुपए मांग रहा था। चरनजीत सिंह ने वादा किया था कि पैसे जल्द दे देगा। लेकिन चरनजीत सिंह जल्दबाजी कर रहा था। पैसे न मिलने पर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। एक जुलाई को गुरिंदर सिंह ने फोन करके कहा कि रविंदर कौर बीमार हो गई है। यह सुनते ही चरनजीत सिंह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ बहन के घर पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन चारपाई पर पड़ी थी। इसके गले पर कपड़े से गला दबने का निशान था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। नाभा सदर पुलिस अधिकारियों ने मृतका के भाई चरनजीत सिंह निवासी गांव चौंदा की शिकायत पर महिला के पति गुरिंदर सिंह व सास गुरमेल कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ एसआई गुरविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी पति गुरिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।
—————-
