लुधियाना : आप नेता और डिपो होल्डर पर घर में घुसकर महिला पर हमले का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गुरु अर्जुनदेव नगर का मामला, पीड़ित पक्ष ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस से की कंप्लेंट

लुधियाना 2 जुलाई। यहां एक राशन डिपो होल्डर और आप नेता द्वारा कारिंदे साथ लेकर देर रात एक घर में घुसकर हमला करने के आरोप लगे हैं। हमले में एक महिला और उसके परिजनों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। हमले में महिला व उसके पति समेत 3 लोग जख्मी हो गए।

गुरु अर्जुनदेव नगर के रहने वाले पीड़ित परिवार के मेंबरों का आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़े होकर पथराव भी किया। लोगों के इकट्‌ठे होने पर हमलावर फ़रार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल महिला ने एक आप नेता पर भी हमला कराने के आरोप लगाए। हमले का कारण डिपो होल्डर से गत दिवस चावल बांटने के दौरान पीड़ित महिला अमरप्रीत कौर से विवाद होना बताते हैं।

पीड़ित परिवार के मेंबरों के मुताबिक डिपो होल्डर ने विवाद के दौरान महिला से बदतमीजी की थी। बाद में उसी रंजिश के चलते डिपो होल्डर ने आप नेता की शह पर उसके घर पर हमला कर दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई थी।

———

मिट्टी और लोगों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: गुरमीत सिंह खुडियां • पंजाब सरकार पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को शिक्षित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एक जन-आंदोलन का नेतृत्व कर रही है

मिट्टी और लोगों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: गुरमीत सिंह खुडियां • पंजाब सरकार पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को शिक्षित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एक जन-आंदोलन का नेतृत्व कर रही है