पंजाब/यूटर्न/2जुलाई: भतीजों ने जमीनी विवाद के चलते अपने चाचा को चाकुओं से इस कर गोंद डाला कि उसकी उपचार के दाक्रान मौत हो गई। यह वारदात जालंधर ग्रमीण के इलाके शाहकोट की है। मृतक की पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्खा (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 भतीजों, मां और एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफतारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक लखवीर सिंह उर्फ लक्खा का अपने बड़े भाई के बेटों से जमीन का विवाद चल रहा था। भतीजा जसविंदर सिंह चाचा लखवीर सिंह को खेतों में सिंचाई करने और कुएं पर जाने से रोकता था। जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच केस भी चल रहा था। बीते रविवार सुबह करीब 10 बजे लखवीर सिंह खेतों में घूम रहा था, तभी अचानक मक्के के खेत से निकल रहे उसके भतीजों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी भतीजे ने उस पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जब गांव वालों ने लक्खा को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद लक्खा को उपचार के लिए शाहकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सोमवार रात को अस्पताल में उपचार के दौरान लखवीर सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद जब घटना की जानकारी शाहकोट थाने की पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी अमन सैनी अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने भतीजे तीर्थ राम व सरबजीत (दोनों), उनकी मां इंद्रजीत कौर व सुखजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
————–
