घर में अकेला देख पति के दोस्त ने विवाहित को बनाया हवस का शिकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/1जुलाई: फिरोजपुर में हुई एक घटना में घर में विवाहिता को अकेला देख पति के दोस्त ने ही उसे हवस का शिकार बनाते हुए दुशकर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सहित 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को दिए गए बयान में पीडि़ता ने बताया है कि वह 13 जून की दोपहर अपने ससुराल से फिरोजपुर शहर स्थित अपने मायके पैसे लेने के लिए आई थी। जब वह अपने मायके पहुंची तो पता चला कि उसकी मां कहीं गई हुई है। जबकि उसकी भाभी पड़ोसी के यहां गई हुई है। इसी बीच आरोपी प्रताप सिंह निवासी गुरूहरसहाय बाइक पर अपने दो दोस्तों के साथ आ गया। आरोपी उनके पति का दोस्त है, जो पीडि़ता के पति के साथ उनके मायके में पहले भी आ चुका है। घर में महिला को अकेली देख आरोपी ने रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय उसके दोनों दोस्त बाहर दरवाजे पर खड़े रहे। फिरोजपुर सिटी थाने की एएसआई राजवंत कौर ने बताया कि पीडि़ता के बयान के आधार पर आरोपी प्रताप सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के विरूद्ध रेप और आईपीसी की दूसरी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
—————-

पाक-आई.एस.आई. समर्थित बी. के. आई. द्वारा रची गई आतंकवादी साजिश को किया नाकाम ; तरन तारन से आई.ई.डी. बरामद कंट्रोल्ड डैटोनेशन के लिए सावधानी से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया आई.ई.डी.: डीजीपी गौरव यादव