शकी हालातों में व्यक्ति की बाथरुम से मिली लाश, परिवार ने करियाना मालिक पर लगाए हत्या के आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 27 जून। डाबा रोड पर एक व्यक्ति की शकी हालातों में बाथरूम में लाश बरामद हुई है। अभी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। लेकिन परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद लाश को बाथरुम में रख दिया गया। मृतक की पहचान शाम सुंदर दुबे (35) के रुप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर एसीपी बृज मोहन और थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने लाश को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार शाम सुंदर शादीशुदा है और उसकी एक 11 साल की बेटी है। वह नौकरी करता है। जबकि परिवार समेत एक बेहड़े में रहता है। बुधवार रात को उसका पत्नी पूजा के साथ विवाद हुआ था। जिसके चलते उसकी पत्नी अपनी 11 साल की बेटी के साथ अपनी भाभी के चली घर गई थी। वीरवार सुबह बेहड़े के अन्य लोगों ने उसकी लाश देख पत्नी को बताया।

रात को करियाना मालिक से हुआ था झगड़ा
जानकारी देते हुए मृतक शाम सुंदर के भाई रिंकू दुबे ने बताया कि इलाके में लाला मनोज करियाने की दुकान चलाता है। शाम सुंदर की उससे पुरानी रंजिश चली आ रही है। बुधवार रात पत्नी के जाने के बाद उसका मनोज के साथ झगड़ा हुआ था। उनका आरोप है कि इसी रंजिश के कारण मनोज ने साथियों के साथ शाम सुंदर पर हमला करवा दिया। वहीं एसीपी बृज मोहन ने कहा कि अभी मौत के असली कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिट्टी और लोगों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: गुरमीत सिंह खुडियां • पंजाब सरकार पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को शिक्षित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एक जन-आंदोलन का नेतृत्व कर रही है

मिट्टी और लोगों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: गुरमीत सिंह खुडियां • पंजाब सरकार पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को शिक्षित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एक जन-आंदोलन का नेतृत्व कर रही है