watch-tv

ट्रैक्टर से गिरने के कारण हुई थी मजदूर, धरने के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जगराओं 24 जून। जगराओं के गांव भैणी आरिया में मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दरअसल मजदूर सुरिंदरपाल सिंह छिंदा की मौत ट्रैक्टर लापरवाही से चलाने के कारण उससे गिरने के कारण हुई थी। थाना जोधा की पुलिस ने सुखदेव सिंह निवासी धनेर कलां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई काबल सिंह ने बताया कि पीड़ित राम सिंह गिद्धड़बाहा ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई सुरिंदरपाल सिंह नाना के घर अपने परिवार समेत गांव भैणी आरिया में रहता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने दूसरे भाई गुरमेल से मिलकर गांव गूजरवाल आया था। वहां पर वह जगदीप सिंह, नोनी व जगमेल सिंह के पास तूड़ी वाली मशीन पर ड्राइवर का काम करता था। जहां पर मेहनत मजदूरी कर वह अपने परिवार का पेट भरता था। करीब एक सप्ताह पहले उसके भाई की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

ट्रैक्टर से गिरने के कारण हुई थी मौत

सुरिंदर की मौत लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के कारण हुई थी। उस समय ट्रैक्टर आरोपी सुखदेव सिंह चला रहा था। उसका भाई बोनट के ऊपर बैठा था। आरोपी ने अंधेरा होने के बावजूद भी बड़ी लापरवाही के साथ ट्रैक्टर चलाया। जिसके चलते उसका भाई नीचे गिर पड़ा और वह ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Leave a Comment