बिजली कटौती को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़े, चली गोलियां, तीन जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 21 जून।  मोहाली जिले के कैरों गांव में बिजली कटौती को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ है। इस झगड़े में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक गुट की ओर से 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग परमिंदर सिंह और जंग बहादुर ने की है। दोनों अभी गांव से फरार हैं। मामले में लखबीर सिंह, सतनाम सिंह और हरविंदर सिंह घायल हैं। इनका मोहाली के फेज-6 अस्पताल में इलाज चल रहा है। मोहाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार लखबीर सिंह देर रात बिजली जाने के कारण ट्रांसफार्मर पर जांच करने के लिए पहुंचे थे। वहीं परविंदर और जंग बहादुर से उनकी बहस हो गई। परमिंदर सिंह ने लखबीर पर गोली चला दी। जब उसे बचाने के लिए सतनाम सिंह और हरविंदर सिंह पहुंचे, तो परमिंदर सिंह ने उन दोनों पर भी गोली चला दी। गोली इन लोगों के पेट में लगी है। अस्पताल में उनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का ऐलान: किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदना करें सुनिश्चित खरीफ सीजन से पहले सरकार की ऐतिहासिक पहल – मंडियों में 24 घंटे तैनात होंगे निरीक्षक एसएमएस के माध्यम से मिलेंगी किसानों को गेट पास और अन्य जानकारी