लुधियाना 21 जून। सरहिंद के माधोपुर पुल के पास अमेरिका से वापिस लौट रहे एक किसान व उसके परिवार की टैक्सी आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। जिस कारण टैक्सी सवार सभी लोग जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां किसान की मौत हो गई। जबकि बाकी जख्मियों का इलाज जारी है। हादसे में किसान का बेटा, पोता और टैक्सी चालक भी घायल हुए। मृतक की पहचान चक कलां के सतवंत सिंह (57) के तौर पर हुई। हादसे के पीछे टैक्सी चालक की लापरवाही सामने आई। जिसके चलते सरहिंद पुलिस ने टैक्सी चालक रायकोट के संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सतवंत सिंह की लाश परिवार के हवाले कर दी है।
दो महीने बाद अमेरिका से लौटा था किसान
मृतक सतवंत सिंह दो महीने पहले अमेरिका गया था। वहां से वह इंडिया वापिस लौटा। बेटे जंग सिंह ने बताया कि पिता को दिल्ली एयरपोर्ट से घर लाने के लिए टैक्सी किराए पर की थी। टैक्सी में उसके साथ ताया का पोता तनराजवीर सिंह (13) दिल्ली गया था। वापसी पर ड्राइवर के साथ वाली सीट पर आगे उसके पिता सतवंत सिंह बैठ गए थे। पीछे वह और तनराजवीर बैठे थे। संदीप सिंह तेज रफ्तार से टैक्सी चला रहा था तो उसके पिता ने कई बार रोका भी था। सरहिंद में आगे जा रहे ट्रक के पीछे संदीप सिंह ने टैक्सी मार दी।