अमलोह विधायक पर भ्रष्टाचार व परिवार पर हमले के आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /20 जून: आप पार्टी के कई विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार व अन्य आरोप लग चुके है,इसी क्रम में सरकार के मंत्री गुरिंदर सिंह गुर्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उनके गांव के ही एक परिवार ने ये आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने गांव की खेती योग्य सरकारी जमीन को बेहद कम कीमत पर नीलाम कर दिया है। जब इसका विरोध किया गया तो उनके परिवार पर हमला भी किया गया। इस हमले में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि परिवार का आरोप है कि उन्होंने विधायक के करीबी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी थी। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता प्रीत गिल ने बताया कि गांव में जो खेती योग्य जमीन है, उसका ठेके का रेट लगभग 70 से 75 हजार के करीब है। लेकिन विधायक गुरिंदर सिंह ने अपने जान पहचान वाले को यह जमीन 51000 के ठेके पर दी गई है। जब इसका विरोध किया गया तो, उसने घर पर हमला करवा दिया। कई अज्ञात लोगों ने उनके घर पर पत्थरों से हमला किया है। पुलिस को जब इसकी शिकायत दी गई तो पुलिस ने कहा कि विधायक ने कार्रवाई करने से मना किया है।
—————–

मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल द्वारा सीमा पार से नशा और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन प्रणाली की शुरुआत पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस प्रणाली को तैनात करने वाला देश का पहला राज्य बना यह पहल नशे के खिलाफ जारी जंग में नया अध्याय लिखेगी: अरविंद केजरीवाल कहा, आने वाले दिनों में राज्य भर में छह और ऐसी प्रणालियां तैनात की जाएंगी यह प्रणाली पठानकोट से फाजिल्का तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दूसरी सुरक्षा पंक्ति के रूप में तैनात रहेगी: भगवंत सिंह मान ए.डी.एस. प्रणाली नशा और हथियारों की तस्करी का मुकाबला करने में सुरक्षा बलों के लिए और अधिक मददगार साबित होगी