चाचा ने भतीजे की हत्या अस्पताल में बोला हादसे में घायल हुआ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /20 जून: कलयुगी शातिर चाचा ने अपने ही सगे भतीजे की हत्या कर अस्पताल में जाकर डाक्टर को यह बोला कि हादसे में उसका भतीजा घायल हुआ है,लेकिन उसकी यह चालाकी अधिक समय चल नही पाई तुंरत पुलिस ो सूचना दी गई। यह वारदात फगवाडा की है। इसके बाद चाचा वहां से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफतार कर लिया। मृतक की पहचान साहिल अंसारी निवासी गली नंबर 1 मनसा देवी नगर (फगवाड़ा) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी चाचा की पहचान मुसाहिब अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों चाचा-भतीजा मूल रूप से बिहार के जिला बेदियां के गांव रघुनाथपुर के रहने वाले हैं। सूत्रों मुताबिक दोनों के बीच कई दिनों से आपसी किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसके बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस बीच चाचा ने भतीजे पर चाकू से वार कर दिए। आरोपी चाचा भतीजे को चाकू घोंपने के बाद घायल हालत में निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गया था, लेकिन वहां पर उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण फिर वह उसे गांधी अस्पताल ले गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार वहां पर आरोपी ने डॉक्टरों को बताया कि उसका भतीजा सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने साहिल अंसारी के छाती के पास घोंपे गए चाकू के निशान देखे। इसके बाद डॉक्टरों ने फगवाड़ा पुलिस को सूचित किया। थाना सतनामपुरा के एसएचओ गौरव धीर ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी अस्पताल में युवक की लाश को छोडक़र उसका करीबी रिश्तेदार चला गया है। इसके बाद टीम अस्पताल पहुंची और जांच की। आरोपी चाचा को गिरफतार कर मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
—————

मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल द्वारा सीमा पार से नशा और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन प्रणाली की शुरुआत पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस प्रणाली को तैनात करने वाला देश का पहला राज्य बना यह पहल नशे के खिलाफ जारी जंग में नया अध्याय लिखेगी: अरविंद केजरीवाल कहा, आने वाले दिनों में राज्य भर में छह और ऐसी प्रणालियां तैनात की जाएंगी यह प्रणाली पठानकोट से फाजिल्का तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दूसरी सुरक्षा पंक्ति के रूप में तैनात रहेगी: भगवंत सिंह मान ए.डी.एस. प्रणाली नशा और हथियारों की तस्करी का मुकाबला करने में सुरक्षा बलों के लिए और अधिक मददगार साबित होगी