चंडीगढ/यूटर्न /20 जून: मनीमाजरा के सुभाष नगर में गुरुवार को मंदिर तोडऩे आई प्रशासन की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सुबह 9-30 बजे प्रशासन के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ यहां पहुंचे थे। तहसीलदार कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट दताराम पांडे के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने के लिए पहुंचा लेकिन मेयर कुलदीप कुमार जेसीबी मशीन के सामने खड़े हो गए और तोडफ़ोड़ की कार्रवाई का विरोध शुरू किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। प्रशासन और अधिकारियों के बीच तनाव बढ़ गया। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति का मुआयना करने के लिए एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और मौके पर डटे लोगों के बीच बहस और धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मंदिर तोडऩे की कार्रवाई को शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार वह मंदिर अवैध था,जिस कारण अदालत के आदेश पर ही निगम कार्रवाई के लिये गया था।
—————-