बाल कविता : मोबाइल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बाल कविता

मोबाइल

रंजन कुमार शर्मा ‘रंजन’

बड़े काम का यह मोबाइल,

सबको निकट बुलाता है।

मामा, ताऊ, पापा, मम्मी,

सबको बहुत सुहाता है।

लद गए दिन चिट्ठियों के,

टेलीग्राम हुआ सपना।

नई सदी के प्रगतिपथ पर,

सबका साथ निभाता है।

दूरियों की मिट गई सीमा,

लंदन, पेरिस हुए पड़ोसी।

मोबाइल की बजते ही घंटी,

चेहरा सबका खिल जाता है।

जड़ता की सीमा लांघकर,

हम सब हुए मोबाइल।

वर्षा, आंधी, जाड़ा, गर्मी,

यह कभी नहीं घबराता है।

(विभूति फीचर्स)

स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों ने सबसे अधिक बलिदान दिए: हरदीप सिंह मुंडियां 79वें स्वतंत्रता दिवस पर, कैबिनेट मंत्री ने गुरदासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया पंजाब पुलिस, पंजाब होमगार्ड और एनसीसी कैडेट्स के शानदार मार्च पास्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध विधवाओं और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया