watch-tv

जालंधर विस उप-चुनाव : आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगत बने तो भाजपा नेअंगुराल पर खेल दिया सियासी दांव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अंगुराल का विधायक पद से इस्तीफे की मंजूर के बाद हो रहा जालंधर की वैस्ट विधानसभा सीट पर

जालंधर 17 जून। विधानसभा सीट जालंधर वैस्ट पर उप चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ भाजपा नेता चुनीलाल भगत के बेटे मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शीतल अंगुराल को प्रत्याशी बना दिया।

गौरतलब है कि अंगुराल के विधायक पद इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके चलते अब इस सीट पर उप-चुनाव हो रहे हैं। भाजपा छोड़कर आए भगत सूबे के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं। उनकी इस हल्के में मजबूत पकड़ मानी जाती है। दरअसल भाजपा की तरफ से उनको टिकट नहीं मिली थी।

दिलचस्प पहलू यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी भगत और अंगुराल इसी सीट से चुनावी-मैदान में थे। तब फर्क यह था कि मोहिंदर भगत भाजपा प्रत्याशी थे और शीतल अंगुराल आप से उम्मीदवार थे। तब भगत को करारी शिकस्त देकर अंगुराल चुनाव जीत गए थे। जालंधर में लोकसभा उप-चुनाव के दौरान मोहिंदर भगत भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए थे। इस विस उप चुनाव में भाजपा छोड़कर आप  में शामिल हुए रॉबिन सांपला और स्टीवन कलेर के अलावा जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह भी आप से टिकट के दावेदार थे।

हिमाचल में कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार : हिमाचल प्रदेश में भी दो विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने वहां हमीरपुर सीट से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और नालागढ़ सीट से बावा हरदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि देहरा सीट पर कांग्रेस ने अभी टिकट होल्ड रखा है। बता दें कि हमीरपुर में डॉ. पुष्पेंद्र का भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा से मुकाबला होगा। जबकि नालागढ़ सीट पर बावा हरदीप सिंह का बीजेपी के प्रत्याशी केएल ठाकुर से मुकाबला होगा।

——–

 

Leave a Comment