लुधियाना, 27 नवंबर : अरोड़ा न्यूरो, मॉल रोड के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गौरव सचदेवा को इंटरनल मेडिसिन और कम्युनिटी हेल्थ केयर में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित आउटस्टैंडिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें दिल्ली में आयोजित पायनियर ऑफ मेडिकल साइंस कन्क्लेव 2025 में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. गौरव लंबे समय से अरोड़ा न्यूरो हॉस्पिटल के माध्यम से शहरवासियों को उच्च स्तरीय मेडिकल सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। उनकी विशेषज्ञता के साथ-साथ उनका हंसमुख, जिंदादिल और सहज स्वभाव उन्हें न केवल अपने साथियों बल्कि मरीजों के बीच भी अत्यंत लोकप्रिय बनाता है।
यह सम्मान लुधियाना के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
