कासाबाद में नहाते हुए 4 दोस्तों के डूबने का मामला
लुधियाना 11 जून। गांव कासाबाद के पास सतलुज दरिया में रविवार को नहाने गए छह युवक अचानक डूब गए थे। इस दौरान दो युवकों को लोगों ने बचा लिया था। लेकिन चार युवकों का सुराग नहीं लगा था। पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू चलाकर दो युवकों की लाशें बरामद कर ली है। हालाकि बाकी के दो युवकों की तलाश की जा रही है। मृतक दोनों युवकों की पहचान मोहम्मद मिस बाहुल और एहसान के रूप में हुई है। पुलिस ने लाशें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दी हैं। जबकि शमीम और जहीर अंसारी की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार छह दोस्त रविवार दोपहर नहाने के लिए सतलुज दरिया पर गए थे। इसी दौरान चार युवक तेज बहाव के कारण डूब गए थे।
इकलौता बेटा था मिसबाहुल
मिसबाहुल की लाश पुलिस ने सोमवार दोपहर को बरामद की है। परिवार ने बताया कि मिसबाहुल ने 9वीं तक पढ़ाई की, फिर दो साल पहले उसने अपने पिता के साथ कपड़ा फैक्ट्री में होजरी का काम करना शुरू कर दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि दरिया में नहाने की योजना उसी ने ही बनाई थी। फिर सभी दोस्तों को इक्कठा नहर में चले गए थे। मृतक के चचरे भाई साबिर अंसारी ने बताया कि जब पता चला कि उसका छोटा भाई मिसबाहुल नहाने गया है, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसने दोस्तों ने पूछताछ की। घटनास्थल पर जब उसे पता चला कि उसका भाई भी दरिया में डूब गया है।
बाजार का कहकर निकला और लौटा ही नहीं
वहीं एहसान अंसारी के परिवार वालों ने बताया कि व 4 भाई और 1 बहन है। वह पढ़ाई कर रहा था। उसके भाई ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ पिता का हाथ बंटाने के लिए स्कूल के बाद होजरी का काम भी करता था। घटना के दिन वह घर पर ही था। तभी उसने कुछ दोस्त उसे बाजार में खरीदारी करने के लिए अपने साथ लेकर गए थे। बाद में पता चला कि वह सभी नहाने गए थे।