कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /10 जून: फरीदकोट शहर के भोलूवाला रोड स्थित एक कलयुगी बेटे ने वह काम कर दिया कि जिसने उसे जन्म दिया था उसकी ही हत्या कर डाली। इस सनसनीखेज वारदात ने सभी को चौंका दिया कि क्या एक बेटा मामूली विवाद के बाद इस तरह का कदम भी उठा सकता है। मृतक महिला की पहचान 45 साल की सुनीता देवी के रूप में हुई है। मृतका सुनीता के पड़ोसियों ने बताया कि सुनीता देवी के पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मजदूरी करता है। वह सोमवार को कोटकपूरा काम करने गया हुआ था, जबकि छोटा बेटा 23 वर्षीय छोटू घर में था। घर पर बड़े बेटे की पत्नी व उसकी बेटी भी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर मां-बेटे में कहासुनी हो गई और आरोपी बेटे ने नल के हत्थे से कई वार मां के ऊपर किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा मानसिक रूप से बीमार था और पिछले लंबे समय से उसका इलाज चल रहा है। दो-तीन दिन से वह ज्यादा परेशान दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों को कहना है कि मां का कत्ल करने के बाद आरोपी घर पर ही था, जिसे पडक़र पुलिस थाने ले गई। घटना की सूचना पर थाना सिटी 2 के साथ फरीदकोट सब डिवीजन के डीएसपी शमशेर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे और और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डीएसपी गिल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्दी आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
—————

मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए 24 क्षेत्रवार समितियों का गठन किया 2022 से पहले का दौर जबरन वसूली का था, जिससे उद्योगों को पंजाब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा: केजरीवाल कहा कि पंजाब को सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक गंतव्य बनाने के लिए समिति के 99% निर्णयों को लागू किया जाएगा पंजाब देश के लिए आदर्श बना रहेगा: मुख्यमंत्री पंजाब तेजी से औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और अन्य अधिकारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की: सिबिन सी उप जिला शिक्षा अधिकारियों, सीएपीएफ कर्मियों, सेक्टर अधिकारियों के मानदेय में वृद्धि