पुरानी रंजिश के चलते गोलीयां मार कर दी युवक की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /10 जून: मामूली विवाद के बाद एक युवक को घेर कर गोलियां मार दी गई,जिस कारण उसकी मौत हो गई। यह वारदात फिरोजपुर जिले के मक्खू थाना अंतर्गत गांव फेसीवाला के पास हुई। पुलिस ने इस सबंध में दो भाई व चार अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जान शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान बेअंत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के रुप में हुई है। युवक के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि वह गांव सूंदा के रहने वाले है। कुछ समय पहले उनकी अपने ही गांव के कुछ लोगों से लड़ाई हो गई थी। जिसकी रंजिश कारण आज उन लोगों ने गांव पीर मोहंमद निवासी कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके बेटे बेअंत सिंह पर देर रात उस समय हमला कर दिया जब वह मोटरसाइकिल से मक्खू से वापस गांव आ रहा था, आरोपियों ने बेटे की गोली मार कर हत्या की, वह पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गोहार लगा रहे है। उधर, मक्खू थाने की प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उप घटना की सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रगट सिंह लवप्रीत सिंह निवासी गांव पीर मोहम्मद व चार अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।
————–

मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए 24 क्षेत्रवार समितियों का गठन किया 2022 से पहले का दौर जबरन वसूली का था, जिससे उद्योगों को पंजाब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा: केजरीवाल कहा कि पंजाब को सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक गंतव्य बनाने के लिए समिति के 99% निर्णयों को लागू किया जाएगा पंजाब देश के लिए आदर्श बना रहेगा: मुख्यमंत्री पंजाब तेजी से औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और अन्य अधिकारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की: सिबिन सी उप जिला शिक्षा अधिकारियों, सीएपीएफ कर्मियों, सेक्टर अधिकारियों के मानदेय में वृद्धि