जिस वकील से की दोस्ती, उसी ने दी सुपारी… गुरुग्राम के ब्यूटीशियन फायरिंग केस में बड़ा खुलासा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न /10 जून: द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-102 के पास स्कूटी सवार ब्यूटीशियन को गोली मारने के आरोप में गिरफतार वकील समेत चार लोगों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें एक दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया गया। पल्लवी शर्मा सेक्टर-102 की एक सोसायटी में रहकर बतौर ब्यूटिशन काम करती हैं। कई साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन अब वह पति से अलग अपने दो बच्चों के साथ लगभग 13 साल से गुरुग्राम में रहती हैं। शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे वह स्कूटी से द्वारका एक्सप्रेसवे से जा रही थीं। सेक्टर-102 के पास पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार हेलमेट पहने 2 युवक आए और गोली मारकर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर पास में मौजूद कैब ड्राइवर वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया। शनिवार सुबह पल्लवी के पिता व अन्य परिवार वाले यहां आए। इस मामले में पुलिस ने पेशे से वकील नीतीश भारद्वाज, गुलशन ठाकुर, राजा और बंटी को गिरफतार किया था। पुलिस पूछताछ में पता लगा था कि पेशे से वकील नीतीश भारद्वाज पल्लवी को पहले से जानता है। महिला अपने पति के मारपीट करने को लेकर वकील से मिली थी और फिर महिला और वकील में दोस्ती हो गई। पूछताछ में वकील ने कहा था कि वह महिला से पीछा छुड़ाना चाहता था और इसी कारण हत्या कराने का प्लान बनाया।
कब हुआ था हमला
बता दें कि तीन दिन पहले द्वारका एक्सप्रेसवे पर महिला रात करीब सवा 9 बजे स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली मारने वाले दोनों युवकों ने हेलमेट पहना हुआ था। महिला को पीठ पर गोली मारी गई, जो आरपार हो गई। मौके पर मौजूद कैब ड्राइवरों ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है।
——————

मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए 24 क्षेत्रवार समितियों का गठन किया 2022 से पहले का दौर जबरन वसूली का था, जिससे उद्योगों को पंजाब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा: केजरीवाल कहा कि पंजाब को सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक गंतव्य बनाने के लिए समिति के 99% निर्णयों को लागू किया जाएगा पंजाब देश के लिए आदर्श बना रहेगा: मुख्यमंत्री पंजाब तेजी से औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और अन्य अधिकारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की: सिबिन सी उप जिला शिक्षा अधिकारियों, सीएपीएफ कर्मियों, सेक्टर अधिकारियों के मानदेय में वृद्धि