watch-tv

जोमैटो और स्विगी बॉयज ने किया थी हत्याएं, रोजाना रास्ते में घेरकर करते थे लूट, इसी लिए मौत के घाटा उतारा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर में डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा

जालंधर 8 जून। जालंधर के विधीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास 2 लोगों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी जोमैटो और स्विगी में काम करते थे। आरोपियों के तीन साथी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जल्द ही जालंधर देहाती पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अभी आरोपियों की जानकारी पुलिस द्वारा सांझी नहीं की गई। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि मर्डर किए गए दोनों आरोपी रोज रात में डिलीवरी बॉयज को टारगेट करते थे और उनके नकदी व फोन लूट लेते थे। 26 मई को जोमेटो डिलीवरी बॉय से लूट हुई तो सभी आरोपियों को खोजने में लग गए थे। 26 मई की रात मर्डर किए गए शिवा और उसके साथी बब्बल को डीएपी फ्लाईओवर के पास उन्होंने देखा और पीछा शुरू कर दिया।

रास्ते में घेरकर की पिटाई
दोनों आरोपियों को विधिपुर पास घेर कर उसकी धुनाई कर दी। दोनों आरोपी धुनाई के दौरान ज्यादा जख़्मी हो गए थे। जिसे एक की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, दूसरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जल्द चारों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जिससे फरार चल रहे बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।

मोबाइल डंप निकलवाने से ट्रेस हुए आरोपी
जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा ब्लाइंड मर्डर केस की जांच पिछले काफी समय से की जा रही है। पुलिस ने हाईवे पर कई सीसीटीवी खंगाले, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के आसपास का मोबाइल डंप निकलवाया। जिससे उक्त आरोपियों की लोकेशन क्राइम सीन के आसपास पाई गई। पुलिस ने उक्त जांच के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Leave a Comment