watch-tv

पंजाब में कई सीटों पर पार्टियों की बटेगी वोट, भाजपा की वोट शेयर बढ़ने की उम्मीद, आप का हो सकता है कम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 3 जून। पंजाब में शायद देश की सभी 13 सीटों के लिए सबसे अप्रत्याशित चुनाव परिणाम होंगे, क्योंकि सभी सीटों पर चार प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, अकाली दल व आप चुनाव लड़ रही हैं। कई सीटों पर जो लोग नंबर एक या दो पर उम्मीद कर रहे हैं, वे पहले नंबर पर जाने के लिए तीसरे व चौथे उम्मदीवार का रास्ता बना सकते हैं। क्योंकि इस बार जनता द्वारा कई वोटें दूसरी पार्टियों को डाली गई है। जबकि बहुत प्रतिस्पर्धा के बाद वोट अप्रत्याशित रूप से विभाजित हो जाएंगे। बेहद करीबी मुकाबले और मतदाताओं के अप्रत्याशित मूड के कारण कई सीटों पर जीत का अंतर काफी करीब रहेगा। इस चुनाव में भाजपा अपना वोट शेयर बढ़ाएगी और आम आदमी पार्टी पिछले वर्षों की तुलना में अपना वोट शेयर खो सकती है।

Leave a Comment