watch-tv

कांग्रेस ने 6 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया,5 को पदमुक्त किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ/यूटर्न /3 जून: कांग्रेस ने चंडीगढ में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जबकि पांच नेताओं को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया है। इन सभी पर लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने बताया कि हाईकमान से बात करने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसके लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। जिन 6 लोगों को निष्कासित किया गया है, उनमें कांग्रेस प्रदेश की पूर्व महिला अध्यक्ष दीपा दुबे का नाम भी शामिल है। इसके अलावा प्रदेश के उपाध्यक्ष अनवर उल हक के अलावा, जिला अध्यक्ष रवि ठाकुर, सचिव साहिल दुबे और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अभिषेक शर्मा का नाम शामिल है। इन सभी ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की और उंमीदवार मनीष तिवारी के नाम का विरोध किया था। इन सब ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया था। अब पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। चुनाव के बाद चंडीगढ़ कांग्रेस से जिन नेताओं को पद मुक्त किया है, इसमें पूर्व मेयर रहे हरफूल चंद कल्याण को उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही विनोद शर्मा को महासचिव पद से, मनोज गर्ग को सचिव पद से, सतीश कैंथ को प्रवक्ता के पद से और हाकम सरहदी को सचिव पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। पार्टी की तरफ से यह कार्रवाई चंडीगढ़ में चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर पर रहे एस जगदीश की रिपोर्ट पर की है।
————

Leave a Comment