watch-tv

लोकसभा चुनाव पंजाब,कुछ अहम घटनाए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /1 जून: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग का टाइम खत्म हो गया है। अब सिर्फ लाइनों में लगे लोग ही वोट कर पाएंगे। आज कुछ अहम घटनाए भी सामने आई, इस बीच तरनतारन में बूथ पर तैनात पुलिस कर्मचारी कुलदीप सिंह की अपनी ही रिवॉल्वर से गोली चलने से मौत हो गई। जबकि पुलिस ने आप नेताओं पर मामला दर्ज कर लिया है। वोटिंग के बीच कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता भिड़ गए। जालंधर में तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट का सिर फोड़ दिया गया। आरोप है कि आप के कार्यकर्ताओं ने सरिए से सिर पर वार किया। यहां कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच भी धक्कामुक्की हुई। कपूरथला में लापरवाही के कारण एक बुजुर्ग वोट नहीं डाल सका। उसे जिंदा होने के बाद भी मृत दिखा गया। जिसके चलते वह वोट नहीं डाल सका। अमृतसर के अजनाला विधानसभा के बूथ नंबर 100 में वोटिंग मशीन खराब हो गई। इससे लोग भडक़ गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। फरीदकोट में मतदान केंद्र पर वोट देने आए कुछ लोगों की महिला से बहस हो गई। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई और गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत अब स्थिर है। इससे पहले फरीदकोट में सुबह तेज आंधी के कारण पोलिंग बूथ का शेड उड़ गया। जिससे वहां ड्यूटी दे रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। लुधियाना, गुरदासपुर और बठिंडा में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान में देरी हुई। बठिंडा में ईवीएम के खराब होने के कारण आप कैंडिडेट व मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा।
—————

Leave a Comment