watch-tv

इंडिया गठजोड का दावा,295 सीटों से अधिक जीतेंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /1 जून: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के मतदान खत्म होने से पहले आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े घर पर इंडिया गठबंधन के आला नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खडग़े ने मीडिया से कहा कि एग्जिट पोल पर भाजपा वाले नैरेटिव सेट करने की कोशिश करेंगे। हम लोग भी टीवी डिबेट में हिस्सा लेंगे और लोगों को एग्जिट पोल की सच्चाई दिखाएंगे। खडग़े ने कहा कि हम 295 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं। इससे कम हमारी सीटें नहीं आएगी। खडग़े ने कहा कि सरकार अलग-अलग तरह से एग्जिट पोल कराती है। हमनें भी जनता के बीच जाकर सर्वे कराया है। खडग़े ने आगे कहा कि हमनें इसके लिए हमनें चुनाव आयोग से भी समय मांगा है। हम चुनाव आयोग के समक्ष हमारी आपत्तियां दर्ज कराने जाएंगे। खडग़े ने कहा कि गठबंधन के दलों के साथ मिलकर हमनें भी सर्वे किया है। टीवी वालों का सर्वे सरकारी सर्वे है। हमारा सर्वे, जनता का सर्वे है। खडग़े ने आगे कहा कि बैठक में मतगणना की तैयारियों पर भी चर्चा हुई है। मतगणना वाले दिन कार्यकर्ताओं को क्या करना है इसको लेकर भी रणनीति तैयार की गई है। वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया जीत रहा है। हम 295 से अधिक सीटें जीतेंगे। एग्जिट पोल को लेकर उन्होंने कहा कि हम जनता के सर्वे पर यकीन करते हैं और जनता ने हमको 295 से अधिक सीटें दी है। उनका 400 पार का नारा पूरी तरह से विफल हो गया है।
—————-

Leave a Comment