watch-tv

फरीदकोट में किसानों ने भाजपा के प्रत्याशी हंसर का पोलिंग बूथ के पास लगा टैंट फाड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भाजपा समर्थकों ने किसानों के इस तरह विरोध जताने के तरीके पर जताया रोष

फरीदकोट 31 मई। इस लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस की ओर पोलिंग बूथ के नजदीक लगाए टेंट को किसानों ने फाड़ दिया। बीजेपी समर्थकों ने किसानों द्वारा इस तरीके से विरोध जताने पर तीखा रोष जताया।

जानकारी के मुताबिक गांव किंगरा में मतदान केंद्र के नजदीक भाजपा उम्मीदवार हंस की ओर से टेंट लगवाया गया था। इस बात की जानकारी जब किसानों को लगी तो कुछ किसानों ने मौके पर पहुंचकर टेंट फाड़ दिया। किंगरा गांव के किसानों का कहना है कि वे लोग पूरे पंजाब में भाजपा का विरोध कर रहे है।

किसानों के मुताबिक वे लोग नहीं चाहते है कि गांव में पोलिंग बूथ के पास भाजपा का टेंट लगे। उन लोगों को पता नहीं किसने भाजपा का यह टेंट पोलिंग बूथ के नजदीक लगा दिया, वह लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में सबको अपना प्रचार करने का हक है। ऐसे में कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं, यह​​​​​​​ गलते है, ऐसा नहीं होना चाहिए। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे है, जो भी लोग दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले में बीजेपी प्रत्याशी हंसराज की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

———–

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment