watch-tv

लोकसभा चुनाव : शनिवार को मतदान की हर तरह से तैयारियां कर ली गईं पूरी, पुलिस-प्रशासन मुस्तैद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पूरे पंजाब में इस बार 2.14 करोड़ वोटर्स, पहली बार वोट डालेंगे  5.38 लाख, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग

चंडीगढ़ 31 मई। लोकतंत्र के महापर्व यानि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शुक्रवार एक जून को पूरे पंजाब में मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने शासन-प्रशासन के जरिए इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जानकारी के मुताबिक इस बार चुनाव में 2.14 करोड लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 1.12 करोड पुरुष व 1.1 के करीब महिलाएं हैं। जबकि 18 से 19 साल के बीच के वोटरों की संख्या 5.38 लाख है, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

इस चुनाव के दौरान लगभग 70 हजार पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल और होम गार्ड के जवान तैनात रहेंगे। दूसरी तरफ, कड़ी चौकसी के चलते राज्यभर में करीब 800 करोड़ का नशा व नकदी अब तक जब्त की गई है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव मतदान का ग्राफ 65 फीसदी था, जो कि नेशनल एवरेज से भी नीचे था। ऐसे में इस बार इसका टारगेट 70 फीसदी से अधिक रखा गया है।

जानकारी के अनुसार इस बार 24451 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यह 14 हजार 676 लोकेशन पर स्थापित किए हैं। इसमें 5694 संवेदनशील हैं। सारे पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। कई जगह 6 हजार से अधिक जगह पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए जा रहे हैं। ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो। पूरे राज्य में 1076 मॉडल पोलिंग स्टेशन , ग्रीन पोलिंग स्टेशन 115, पिक पोलिंग स्टेशन 165, यूथ मैनेजमेंट पोलिंग स्टेशन 99 व पीडब्ल्यूडी पोलिंग स्टेशन 101 बनाए गए हैं। सारे पोलिंग स्टेशन पर लोगों को सारी सुविधाएं मिलेंगी। भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी, नींबू पानी और टैंट का विशेष प्रबंध रहेगा।

चुनाव आयोग के दावे मुताबिक वोटरों की सुविधा के नजरिए से आबादी वाले इलाकों में हर दो किलोमीटर की दूरी पर पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। पोलिंग स्टेशन पर लोगों को पानी, बैठने का इंतजाम, कूलर और पंखों का इंतजाम मिलेगा। सभी पोलिंग बूथ पर छबील मेडिकल किट का इंतजाम किया गया है।

चुनाव आयोग के अनुसार इस इलैक्शन में वोटिंग कराने के लिए करबी  2.60 लाख मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पोलिंग स्टाफ 1.20 लाख हैं। जबकि सिक्योरिटी पर्सनल 70 हजार लगाए गए है। इसमें पुलिस, होम गार्ड व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान है। इसके अलावा माइक्रो ऑब्जर्वर, ड्राइवर कंडक्टर व अन्य सहायक स्टाफ 50 हजार व डीईओ और सीईओ स्टाफ 25 हजार है।

वहीं, दस हजार वाहन चुनाव में प्रयोग कर रहे है। जिनमें जीपीएस लगे हुए है। इस बार संपत्ति जब्त करने के मामले में पंजाब पूरे देश में तीसरे नंबर नंबर पर है। पुलिस की तरफ से जरूरी लोकेशन पर पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा हर जिले में पुलिस ने तीन से चार रिजर्व पार्टियां रखी हैं। जिन्हें कहीं भी जरूरत पड़ने पर प्रयोग किया जा सकता है। हर पुलिस स्टेशन में तीन पेट्रोलिंग पार्टियां रहेगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक 2098 जोन में पूरे इलाकों को बांटा है। इसके अलावा 12 हजार वायरलेस सेट लगाया गए है। जिसमें हर एरिया में वायरलेस कनेक्टिविटी है। 206 इंटर स्टेट नाके लगाए गए हैं। पेट्रोलिंग विजुअल अरेंजमेंट किया गया है। सारे पेट्रोलिंग स्टेशन को मैप कर दिया है, जिओ फेंसिंग की गई है। हर पेट्रोलिंग पार्टी कनेक्ट रहेगी, हर पेट्रोलिंग पार्टी के पास टैब रहेगा। संबंधित अधिकारी ही उन्हें देख पाएंगे।

————–

 

 

Leave a Comment