watch-tv

गैगस्टर राणा ने ही जंमू कशमीर के सब इंसपैक्टर को मारी थी गोलियां,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /30 मई: जंमू कशमीर के सब इंसपैक्टर दीपक कुमार को गोलिया मारने वाले राणा गैंगस्टर को मुठभेड के बाद जालंधर में गिरफतार कर लिया है। 2 अप्रैल 2024, दिन मंगलवार। पंजाब के जालंधर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एनकाउंटर के दौरान 2 गोलियां मारकर पकड़ लिया। उससे पुलिस ने 2 वेपन बरामद हुए हैं। राणा रोहित राणा जंमू का रहने वाला है और हार्ड कोर क्रिमिनल है। उसके ऊपर 5 केस दर्ज हैं। जिसमें 2 मर्डर के मामले हैं। पहले राणा ने लॉरेंस और गोल्डी के लिए काम किया। फिर वह बंबीहा गैंग के साथ जुड़ा। सब इंस्पेक्टर की हत्या के बाद वह सोनू खत्री के लिए काम कर रहा था। पहले उसने लॉरेंस और गोल्डी के साथ बंबीहा गैंग के लिए काम किया। मगर सब इंस्पेक्टर को गोली मारने के बाद वह सोनू खत्री गैंग के लिए काम कर रहा था। सोनू खत्री गैंग के एंटी चल रहे कुछ गुर्गों की राणा ने जालंधर और नवांशहर के एरिया में हत्या करनी थी। हत्या के लिए उसके पास पर्याप्त हथियार नहीं थे। इसके लिए उसे जालंधर में हथियारों की डिलीवरी मिलनी थी। इसके चलते उसने जालंधर का भोगपुर ठहरने के लिए सही समझा। भोगपुर से हाईवे भी सटा हुआ है और नवांशहर जाने का रास्ता भी आसान है। खत्री गैंग के कहने पर वह पिछले 15 दिन से बुजुर्ग दंपती के घर क्लीन शेव करवाकर रह रहा था। दंपती का बेटा आर्मीनिया में रहता है। ऐसे में राणा को दोनों की देखभाल करने के लिए कहा गया था। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की मौत के बाद जंमू पुलिस और इंटेलिजेंस विंग राणा की तलाश में जुटी हुई थी। राणा के कई फोन नंबर और आईपी एड्रेस पुलिस तक पहुंचे थे। जिसके जरिए पुलिस राणा की तलाश कर रही थी। कई दिनों से जंमू पुलिस को राणा की लोकेशन जालंधर, होशियारपुर, पठानकोट एरिया में मिल रही थी, लेकिन कहीं भी उसकी मूवमेंट स्थिर नहीं थी। जालंधर में उसकी मूवमेंट स्थिर पाई गई। इसके बाद जंमू पुलिस ने राणा का इनपुट पंजाब पुलिस से शेयर किया। जिसके बाद एआईजी मुखविंदर सिंह भुल्लर की देखरेख में टीम बनाई गई। इसके बाद भोगपुर के गांव मुमंनदपुर में सबसे पहले घर की पहचान की गई, जिसमें वह रह रहा था। जिसके बाद बुधवार शाम पुलिस ने ट्रैप लगाना शुरू कर दिया। सिविल ड्रेस में मुलाजिमों को भेजा गया। मगर राणा को शक हो गया था। देर शाम जब पुलिस राणा की पीछा कर रही थी तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने घर में घुसकर राणा को पकड़ा। जवाबी कार्रवाई में राणा के दोनों पैरों पर दो गोलियां लगी है।
—————-

Leave a Comment