लुधियाना में कांग्रेसी तो भूल गए, फैंस को याद रही मूसेवाला की दूसरी बरसी, छबील लगा श्रद्धांजलि दी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था विधानसभा चुनाव, हार गए थे आप की लहर में

यादविंदर सिंह गोल्डी

लुधियाना/यूटर्न/29 मई। वाकई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को दिल से चाहने वालों की कमी नहीं है। जब तमाम कांग्रेसियों समेत लोग लोकसभा चुनाव में बिजी रहे, तब बुधवार को महानगर में मूसेवाला के प्रशंसकों ने सराहनीय काम किया। उन्होंने पीएयू के नजदीक सग्गू चौक में ठंडे पानी की छबील लगाकर स्व.मूसेवाला की दूसरी बरसी पर अलग ही तरीके से श्रद्धांजलि दी।

जानलेवा गर्मी में वहां से गुजरते सैकड़ों लोगों ने छबील पर रुककर ठंडा-मीठा जल छका। साथ ही मूसेवाला को इस नेक तरीके से श्रद्धांजलि देने वालों की सराहना भी की। यहां गौरतलब है कि युवा दिलों की धड़कन कहलाने वाले सिंगर मूसेवाला का दो साल पहले कत्ल हो गया था। ठीक इसके पहले मूसेवाला ने मानसा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि आम आदमी पार्टी की लहर में वह चुनाव हार गए थे। बेटे के कत्ल मामले में इंसाफ न मिलने को लेकर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुलकर रोष जताया था। वैसे फिलहाल वह कांग्रेस के हक में प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

राहुल गांधी ने भी मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी : बुधवार को दाखा की दाना मंडी में कांग्रेस के स्टार कंपेनर राहुल गांधी ने चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने पंजाबी सिंगर स्व.सिद्धू मूसेवाला की दूसरी बरसी के मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गौरतलब है कि रैली के मंच पर मूसेवाला की आदमकद तस्वीर भी लगाई गई थी। श्रद्धांजलि देने के दौरान खुद मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और लुधियाना से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी राहुल के साथ मौजूद रहे।

————–

पंजाब पुलिस स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार, वरिष्ठ अधिकारी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे सभी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला पुलिस टीमों ने लगातार दूसरे दिन भी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी जारी रखी युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 166वें दिन 4.8 किलोग्राम हेरोइन और 4.9 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ 84 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब के चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा पंजाब के 15 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया

पंजाब में खरीफ की मक्की का रकबा बढ़कर 1 लाख हेक्टेयर हुआ; पिछले साल की तुलना में 16.27% की वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां * कृषि मंत्री द्वारा मक्की की सुचारू व निर्बाध खरीद के लिए कृषि, मंडी बोर्ड और मार्कफेड अधिकारियों की जिला स्तरीय कमेटीयां बनाने के आदेश