पढाई से परेशान पीटीयू छात्र ने फंदा लगाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /28 मई: पढाई से परेशान पीटीयू के एक छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना कपूरथला के जालंधर रोड पर स्थित पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) के हॉस्टल में हुई। सूचना मिलने के बाद हॉस्टल स्टाफ ने उसे तुरंत पंखे से नीचे उतारा और सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी डॉक्टर जसप्रीत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। और उसके शव को शवगृह में रखवा दिया और पुलिस को सूचित किया। वहीं साइंस सिटी चौकी इंचार्ज पाल सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष का छात्र रजत पुत्र किशन चंद निवासी खेड़ी सुजानपुर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। मौके पर मौजूद स्टाफ सदस्य संजीव शर्मा, जितेंद्र नरूला और विनय ने मीडिया को बताया कि जब उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत एंबुलेंस 108 की मदद से रजत को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी कहा जा रहा है कि रजत पढ़ाई के बोझ के कारण डिप्रेशन में था। वहीं साइंस सिटी चौकी इंचार्ज पाल सिंह ने बताया कि मृतक रजत के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों के अनुसार रजत पर पढ़ाई का काफी बोझ था जिसके कारण वह डिप्रेशन में चल रहा था। और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।
——————

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर ढोसी की पहाड़ी और नारनौल को लाने का रखा प्रस्ताव, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा को सांस्कृतिक केंद्र बनाने की कवायद तेज

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर ढोसी की पहाड़ी और नारनौल को लाने का रखा प्रस्ताव, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा को सांस्कृतिक केंद्र बनाने की कवायद तेज