watch-tv

राज्यसभा सांसद जय राम रमेश ने चंडीगढ के पूर्व सांसद बंसल को मनाने का किया प्रयास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

—————-जबसे मनीेश तिवारी को चंडीगढ से कांग्रेस का उमींदवार बनाया गया वहीं से उमींदवारी की चाह रखने वाले पूर्व सांसद पवन बंसल ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली थी। उनके नजदीकी करीब 100 कांग्रेसी नेताओं ने हाथ का तयाग कर भाजपा का कमल थाम लिया था,जिस कारण मनीश तिवारी के चुनाव प्रचार को काफी धक्का लगा था। अब कांग्रेस हाई कमान नेराज्यसभा सांसद जयराम रमेश को चंडीगढ भेजा है कि किसी तरह भी पवन बंसल को समझाया जाये,जिसके बाद प्रियंका गांधी की चंडीगढ में रैली भी है वह रैली में भी आये। ययही कारण है कि कई घंटे की मुलाकात पवन बंसल के साथ जयराम रामेश ने की है और उनको समझाने का प्रयास भी किया। उनके साथ हरियाणा के पूर्व प्रभारी एवं चंडीगढ़ के कोऑर्डिनेटर इंचार्ज विवेक बंसल भी साथ में रहे हैं। वहीं, राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गर्ग ने भी उनसे मुलाकात की है। वह अपना लोकसभा का टिकट कट जाने और मनीष तिवारी को टिकट दिए जाने से नाराज चल रहे हैं।
प्रियंका गांधी की रैली में हो सकते हैं शामिल
चंडीगढ़ में रविवार को कांग्रेस की तरफ से एक बड़ी रैली की जानी है। इसमें प्रियंका गांधी कल चंडीगढ़ आ रही है। सेक्टर 27 में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी से नाराज चल रहे पवन बंसल कल उनकी रैली में शामिल होने के लिए आ सकते हैं। यह पहली बार होगा जब इस बार के लोकसभा चुनाव के प्रचार में वह देखे जाएंगे। अब तक उन्होंने पार्टी के प्रचार से दूरी बना रखी है।
आठ बार लड़ चुके हैं चुनाव
पवन बंसल चंडीगढ़ लोकसभा सीट से आठ बार चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें से वह चार बार चुनाव जीते भी हैं। लेकिन पिछले दो बार से लगातार हार के कारण उन्हें इस बार पार्टी की तरफ से टिकट नहीं दिया गया है। वह 2012 में मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
—————

Leave a Comment