watch-tv

लोकतंत्र पर्व पर जजबे को सलाम,स्ट्रेचर आये 97 साल के बुर्जग ने डाला वोट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दिल्ली में आज छठे चरण में सभी 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। राजधानी वासियों में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और विपक्षी दल के कई नेता मतदान करने पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। इस बीच एक वोटर का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक बुजुर्ग स्ट्रेचर पर होने के बावजूद वोट करने पहुंचे। दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक पोलिंग बूथ पर 97 साल के पीएम हिंदुजा ने मतदान किया। उन्हें एंबुलेंस में पोलिंग बूथ पर लाया गया था और स्ट्रेचर पर लिटाकर पोलिंग बूथ के अंदर ले जाया गया था। वोट करके बाहर आने के बाद बुजुर्ग ने हाथ जोडक़र लोगों का अभिवादन भी किया।
सोशल मीडिया यूजर्स ने जज्बे को किया सलाम
वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने बुजुर्ग वोटर के लोकतंत्र पर्व पर जज्बे को सलाम किया। यूजर्स ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें सच्चा हिंदुस्तानी हीरो बताया और सैल्यूट भी किया। एक यूजर ने कमेंट किया कि देश के लिए गौरव की बात है कि 70 साल से ज्यादा की उम्र के लोग आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने मताधिकार को लेकर जागरूक हैं। एक यूजर ने बुजुर्ग वोटर के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें सैल्यूट किया।
दिल्ली में 7 लोकसभा सीटों पर मतदान
बता दें कि दिल्ली में 25 मई को छठे चरण में 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। मतदान के लिए 2627 जगहों पर 13641 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। भाजपा और इंडिया अलायंस के प्रत्याशियों समेत 162 उंमीदवारों की साख दांव पर लगी है। करीब डेढ़ करोड़ वोटर मतदान करेंगे। 68205 कर्मचारी मतदान केंद्रों पर ड्यूटी दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बल और होमगार्ड के जवान पूरी राजधानी में तैनात हैं। 150 ड्रोन से पूरी राजधानी में पोलिंग बूथों पर नजर रखी जा रही है।
—————-

Leave a Comment