लुधियाना 25 मई। काम ढूंढने के लिए लुधियाना आई एक युवती के साथ तीन लोगों द्वारा अश्लील हरकतें की और उसे जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला गया। लेकिन लड़की के मना करने पर एक व्यक्ति ने उसके मुंह व पीठ पर चाकू से वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। जख्मी हालत में महिला को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने युवती के बयानों पर 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए पीड़ित युवती ने बताया कि वह मू्ल्य रूप से यूपी की रहने वाली है। वह करीब 8 दिन पहले वह अपनी मां से झगड़ा कर अकेली ट्रेन में बैठकर लुधियाना में काम की तलाश में आई थी। उसकी पहचान का कोई शहर में नहीं था। लेकिन काम न मिलने के कारण वह गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में 3 दिन तक रही। 3 दिन तक गुरुद्वारा साहिब के बाहर सोई।
तीन अज्ञात व्यक्ति संबंध बनाने को डाल रहे थे दबाव
पीड़िता ने बताया कि तीन अज्ञात लोग उसे लगातार संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे। लेकिन पीड़िता ने मना कर दिया। जबकि उनके युवकों पर जबरन उससे पैसे छीनने का भी आरोप लगाया है। महिला के अनुसार वह गुरुद्वारा साहिब के बाहर सीढ़िया चढ़ रही थी। इसी दौरान व्यक्ति उससे जबरन साथ जाने को संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। न जाने पर उसने हमला कर दिया।