watch-tv

गुरदासपुर और जालंधर की रैली में मोदी का विपक्ष पर हमला पंजाब में कांग्रेस के बाद आप सरकार भी ‘रिमोट-कंट्रोल’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दूसरे दिन भी खूब गरजे पीएम विरोधियों पर मगर जनता के बुनियादी मुद्दे उठाने से बचे, जालंधर रैली में पहनी पगड़ी

गुरदासपुर, जालंधर 24 मई। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब में चुनावी रैलियां करने पहुंचे। उन्होंने पहले गुरदासपुर में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश बब्बू के हक में रैली की। फिर जालंधर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के लिए रैली कर वोट मांगे। इस दौरान मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाने साधे। हालांकि खूब गरजने के बावजूद पीएम ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों पर बोलने से परहेज किया।

वह बोले कि जब पंजाब की सत्ता पर कांग्रेस काबिज थी तो आदेश कहां से आते थे ? रिमोट कंट्रोल किसके पास था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश मारने से इंकार कर दिया। फौजी सोच वाले कैप्टन ने राष्ट्र हितों पर चलने का फैसला किया। उसका परिणाम क्या हुआ, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। पंजाब का यह अपमान क्या कोई भूल सकता है। फिर मोदी ने आप को आड़े हाथों लेते कहा कि दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। आज सीएम खुद फैसले नहीं ले सकते। इनके ‘मालिक’ जेल गए तो पंजाब की व्यवस्था ठप पड़ने लगी। यहां के मुख्यमंत्री को सरकार चलाने के लिए दिल्ली जेल जाना पड़ा।
दो कदम आगे बढ़ मोदी ने सीधे पूरे इंडी गठबंधन पर हमला बोला कि ये तो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। फिर पीएम कहा कि यह चुनाव देश को नेतृत्व देने का चुनाव है। आज एक और बीजेपी-एनडीए है। उसके पास विकसित भारत का स्पष्ट विजन और राष्ट्र प्रथम का संकल्प है। दस साल का ट्रैक रिकॉर्ड है। भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार है। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन घोर संप्रदायिक व जातिवादी है। कांग्रेस, झाड़ू वाले, ये इंडी गठबंधन के लोग, जनता को पता नहीं क्या समझते हैं। आए दिन जनता को मूर्ख बनाने के लिए खेल, खेल रहे हैं। ये दिल्ली में दोस्त हैं और पंजाब में एक दूसरे को गाली दे रहे हैं। इन दोनों दुकानों का शटर एक ही हैं।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में क्या कुछ नहीं किया। अलगाववाद को हवा दी और फिर दिल्ली में सिखों का नरसंहार कराया। कांग्रेस जब भी केंद्र में रही, दंगाइयों को बचाती रही। ये मोदी है, जिसने सिख विरोधी दंगों की फाइलें खुलवा आरोपियों को सजा दिलाई। आज भी कांग्रेस और झाड़ू वाली पार्टी को इस बात की तकलीफ है, इसलिए मोदी को दिन रात गालियां देते फिरते हैं। जब देश हित की बात आती है तो कांग्रेस सबसे पीछे खड़ी दिखेगी।
मोदी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर तंज कसते कहा कि एक जून के बाद कट्‌टर सरकार के मालिक फिर जेल जाएंगे। क्या फिर पंजाब की सरकार जेल से चलेगी। क्या आपको ऐसी सरकार मंजूर है। ये वीरभूमि का अपमान है। आज पंजाब में जो स्थिति है, मैं उसके लिए आपसे कुछ मांगने आया हूं। पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए पंजाब ज्यादा से ज्यादा बीजेपी के सांसद चुन कर भेजे। इमोश्नल-कार्ड खेलते मोदी बोले कि राम मंदिर के लिए लड़ने वाला सबसे पहला व्यक्ति सिख था। इस बार राम मंदिर के कार्यक्रम में वह भी मौजूद थे।
———–

Leave a Comment