watch-tv

‘सुखपाल’ नन्नू ने फिरोजपुर ने दिया भाजपा को ‘गहरा-दुख’ आम आदमी पार्टी में शामिल हो कमल पर फेर गए झाड़ू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बड़ी कामयाबी से गदगद सीएम भगवंत मान ने खुद पूर्व विधायक नन्नू का स्वागत किया आप में आने पर

फिरोजपुर 21 मई। पंजाब में लोकसभा चुनाव निपटने से पहले भाजपा को फिरोजपुर में बड़ा सियासी-झटका मिला। पार्टी से खफा चल रहे पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आप में शामिल में हो गए हैं। इस बड़ी सियासी-कामयाबी से गदगद सीएम भगवंत मान ने खुद उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल कराया।

यहां बताते चलें कि इससे पहले भी किसान आंदोलन के दौरान नन्नू ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी। हालांकि साल 2022 में उन्होंने दोबारा भाजपा का दामन थाम लिया था। साथ ही विधानसभा चुनाव के समय तक वह पार्टी में ही रहे। जबकि दो बार इसी इलाके से विधायक बने।

नन्नू की नाराजगी बीजेपी से : फिरोजपुर में भाजपा नेता सुखपाल नन्नू की मजबूत पकड़ मानी जाती है। वह कट्टर भाजपा नेताओं में शुमार रहे हैं। साल 2002 और 2007 में भाजपा से विधायक रह चुके हैं। जबकि उनके पिता भी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। खासतौर पर वह इस सीट पर राणा गुरमीत सिंह सोढी को टिकट दिए जाने से नाराज थे।

नन्नू का परिवार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का काफी करीबी था। बायपेयी जब भी पंजाब आते थे तो इनके घर पर भी जाते थे। बाजपेयी ने ही नन्नू के पिता गिरधारी सिंह को जनसंघ में शामिल कराया था। उन्होंने भी 1967 और 1977 में दो बार लगातार चुनाव जीता था।

————

 

Leave a Comment